सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़े (Non-Farm Payrolls Data) के आने और डॉलर के मजबूत होने की वजह से वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली हुई है. इससे घरेलू बाजार (MCX) पर दोनों की कीमतें कम हुई हैं.
कल यानी कि शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन
IBJA) और MCX में सोना लगभग 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटकर बंद हुआ. वहीं, चांदी की भी क्लोजिंग प्रति किलोग्राम 4000-5800 रुपये तक की गिरावटके साथ हुई. चूंकि शनिवार और रविवार को IBJA और MCX वायदा बाजार दोनों बंद रहते हैं इसलिए कीमतें कल की ही निचले स्तर पर बनी हुई हैं.
चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की औसत रिटेल कीमत 2,74,900 से 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. दिल्ली में चांदी की कीमत 10 ग्राम चांदी की कीमत 2749 और एक किलोग्राम की कीमत 2,79,900 रुपये है. मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम और एक किलो चांदी की कीमत क्रमश: 2750 और 2,75,000 रुपये है. वहीं, चेन्नई में कीमतें कुछ ज्यादा 2800 रुपये प्रति ग्राम और 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
क्यों गिरी सोने-चांदी की कीमत?
मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा- अमेरिका में मई के दौरान अनुमान से कहीं ज्यादा (1.72 लाख) नई नौकरियां बढ़ीं. इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत दिख रही है. ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) के ब्याज दरों में जल्द कटौती करने की उम्मीद नहीं है. ऊंची ब्याज दरों की संभावनाओं के बीच निवेशक सोने से पैसा निकाल रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली- वैश्विक बाजार (Spot Market) में सोना 4450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है, जिससे भारत में कीमतें गिरी हैं.
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदें- इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम की खबरों से भी बाजार में निवेशकों के बीच घबराहट कम हुई है और उनका रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Heaven) से थोड़ा कम हुआ है.

