Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

टीईटी 2021 : दो प्रश्नों के अंक देने की जानकारी हाई कोर्ट में पेश

 टीईटी 2021 : दो प्रश्नों के अंक देने की जानकारी हाई कोर्ट में पेश

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में टीईटी-2021 से जुड़ी अनराधा व नौ अन्य की अवमानना याचिका की गुरुवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति विकास बुधवार की एकलपीठ के समक्ष याचिका दायर करने वाले 10 याचिकागण को दिए गए अंकों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।




सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि दो प्रश्नों पर अंक दिए जाने संबंधी आदेश का अनुपालन कर दिया गया है। पांच याचियों को दोनों प्रश्नों के 2-2 अंक, 4 याचियों को 1-1 अंक दिए गए हैं। एक याची को पहले ही अंक मिल चुके थे, इसलिए उसे अतिरिक्त अंक नहीं दिया गया।


याचीगण के अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने जवाब का अध्ययन करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए सात सितंबर की तारीख तय कर दी।


हाईकोर्ट ने पूर्व में अखिलेश व अन्य की याचिका पर टीईटी-2021 के प्रश्न संख्या 83 और 144 पर सभी याचियों को अंक देने का आदेश दिया था।

टीईटी 2021 : दो प्रश्नों के अंक देने की जानकारी हाई कोर्ट में पेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link