बेहतर पढ़ाई के लिए अब शिक्षकों को मिलेगी संदर्शिका व डायरी
लखनऊ। कक्षा में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षक की तैयारी भी बेहतर होनी चाहिए। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में शिक्षकों को जरूरी अकादमिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 3.81 करोड़ से अधिक की लिमिट जारी की है।
राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से कक्षा 1 से 5 तक हिंदी व गणित विषय की संदर्शिका और शिक्षक डायरी के लिए 75 जिलों को कुल 338.54 लाख की लिमिट जारी की गई है। इसमें संदर्शिका के मुद्रण के लिए 172.35 लाख, शिक्षक डायरी के लिए 152.91 लाख और मुद्रित सामग्री के परिवहन के लिए 13.27 लाख शामिल हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को संदर्शिका और
शिक्षक डायरी की आपूर्ति तथा विद्यालय स्तर तक उनके वितरण को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को शैक्षिक सत्र के दौरान आवश्यक सामग्री के लिए इंतजार न करना पड़े।
उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए भी
अलग संसाधन : कक्षा 6 से 8 तक के
परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक भी अपनी कक्षा और विषय की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त शैक्षिक संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षक को केवल किताब तक सीमित रखने के बजाय पाठ की तैयारी, प्रस्तुतीकरण और कक्षा-कक्ष की गतिविधियों के लिए आवश्यक अकादमिक उपलब्ध कराना है।
