Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

गिरा स्कूल का टिनशेड, पढ़ रहे 30 बच्चे दबे, बीईओ को नोटिस

पीलीभीत में गिरा स्कूल का टिनशेड, पढ़ रहे 30 बच्चे दबे, बीईओ को नोटिस

बीसलपुर (पीलीभीत): टिन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे श्री बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर के 30 छात्र हादसे का शिकार हो गए। जन शिक्षा संस्थान की ओर से अमृता खास गांव में संचालित विद्यालय में पड़ी टिन शेड मंगलवार सुबह 10:45 बजे गिर गई। इसमें दो शिक्षिकाएं और 30 बच्चे दब गए। हादसे में दोनों शिक्षिकाएं व आठ बच्चे घायल हुए। बाकी बच्चों को सुरक्षित बाहर का अस्पताल में उपचार कराया गया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हर्षित शर्मा को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद टिन शेड में कक्षाएं संचालित होने पर बीईओ ने स्कूल की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र भेज दिया। एसडीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। बीसलपुर में मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे ग्राम अमृता खास में विद्या भारती की जन शिक्षा समिति की ओर से संचलित श्री बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में टिन शेड के नीचे संचालित कक्षा में एक से तीन तक के करीब 30 बच्चे बैठे हुए थे।



लंच का समय हो जाने के कारण शिक्षिकाओं ने बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया था। बच्चे अपने टिफिन खोलकर खाना खाने लगे। इसी दौरान अचानक टिन शेड नीचे आ गिरा। शेड के नीचे मौजूद बच्चे और शिक्षिकाएं दब गए और मदद के लिए चीखने


लगे। आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तुरंत टिन और मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे में ग्राम अमृता खास निवासी रीतराम का पुत्र ऋतिक, कालीचरण का पुत्र यश, अभिषेक का पुत्र अभय प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र का पुत्र सार्थक सहित आठ घायल बच्चों व घायल शिक्षिका चंचल व दिव्यांशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेष बच्चों को अभिभावक घर लेकर चले गए। डा. चंदन ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

गिरा स्कूल का टिनशेड, पढ़ रहे 30 बच्चे दबे, बीईओ को नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link