Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

मानसून ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, आज भारी बारिश के आसार

 मानसून ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, आज भारी बारिश के आसार

लखनऊ। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बृहस्पतिवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। आगरा में सबसे अधिक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। ललितपुर में 60, एटा में 57, बलिया में 36.4, आजमगढ़ में 28.8 और गोरखपुर में 26.3 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।




मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। इसका असर 17 अगस्त तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।


व्यापक बारिश के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 55 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट है।



मानसून ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, आज भारी बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link