Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

पीसीएस अफसरों के तबादले, सात अधिकारियों की बदली तैनाती

पीसीएस अफसरों के तबादले, सात अधिकारियों की बदली तैनाती

लखनऊ। शासन ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए सात अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी सूची के मुताबिक ज्योति राय को बलरामपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पद से अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।




संदीप केला को बांदा के नगर मजिस्ट्रेट पद से हटाकर बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर के उपजिलाधिकारी दिनेश चंद्र को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।


चंदौली की उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर तैनाती दी गई है।


प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह अब नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर होंगे, जबकि गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।


इसी क्रम में जन भवन में कंट्रोलर निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।



पीसीएस अफसरों के तबादले, सात अधिकारियों की बदली तैनाती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link