ई-शिक्षा कोष में फर्जी उपस्थिति दर्ज करना पड़ा भारी, शिक्षिका निलंबित
-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनियमित और अनधिकृत उपस्थिति दर्ज करने सहित कई गंभीर आरोपों में कटिहार शिक्षा विभाग ने एक शिक्षिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी की सहमति से प्राथमिक विद्यालय महेशबथना एससी टोला, बलरामपुर की विद्यालय अध्यापिका श्रीमती गरिमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया गया है।
शिक्षिका का निलंबन
डीपीओ (स्थापना) रवि रंजन की ओर से बुधवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र 29 जुलाई 2026 के आलोक में की गई है। आदेश में कहा गया है कि शिक्षिका पर ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर अनियमित एवं अनाधिकृत उपस्थिति दर्ज करने, मनमान े ढंग से विद्यालय आने- जाने, विधिवत अवकाश स्वीकत कराए बिना विद्यालय से अनुपस्थित रहने तथा शिक्षक आचरण के प्रतिकूल कार्य करने के आरोप प्रथम दृष्टा पाए गए हैं।
विभागीय कार्यवाही
इन आरोपों को गंभीर मानते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत शिक्षिका को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरोप पत्र अलग से निर्गत किया

