Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

20 अगस्त के बाद ई शिक्षाकोष पर दिखेगा आवंटित जिला

 *20 अगस्त के बाद ई शिक्षाकोष पर दिखेगा आवंटित जिला:*

--------------------------------------------------


1. *जो लोग सरप्लस थे और आवेदन (वर्तमान में पदस्थापन के अतिरिक्त कोई) दूसरे जिले या प्रमंडल में किए हैं, उनके जिले का आवंटन चल रहा है, अभी पूरा नहीं हुआ है। 20 अगस्त तक जिला आवंटन पूरा होने की संभावना है, उसके बाद कभी भी आप अपने ई शिक्षाकोष पर आवंटित जिला देख सकेंगे.. डॉ अशोक क्रान्ति*

2. *जो लोग सरप्लस थे और अपने जिले के भीतर का ही विकल्प दिए हैं अगर उनको उनके द्वारा दिए गए विकल्प का विद्यालय नहीं मिला तो वैसे शिक्षक अगले आदेश तक अपने वर्तमान के पदस्थापित स्कूल में ही बने रहेंगे। उन्हें 17सितम्बर को पुनः आवेदन करेंगे जिसमें पदस्थापित प्रखंड या जिला को छोड़कर ही विकल्प देना होगा।*

3. *जो लोग म्युचुअल का आवेदन किए थे उनका 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच स्थानांतरण पत्र जारी होगा। उनकी सूची 30 अगस्त तक तैयार हो जाने की संभावना है। जिनका म्यूचुअल हो जाएगा उन्हें 17 सितंबर से स्थानांतरण के लिए होने वाले आवेदन में पुनः मौका नहीं मिलेगा*

4. *ऐसे नियोजित और विशिष्ट शिक्षक जो 5 वर्ष से वर्तमान पदस्थापित स्कूल में है चाहे वह गृह प्रखंड हो या न हो उन्हें वर्तमान स्कूल छोड़ना ही होगा, ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।*

5. *पटना जिला के ऐसे शिक्षक जिनका सर्विस बुक 15 अगस्त 2026 तक अपडेट नहीं होगा या लिखा नहीं गया होगा, उन्हें कोई भी अवकाश जैसे CCL, असाधारण अवकाश या मातृत्व अवकाश किसी भी दशा में बिना सर्विस बुक के देय नहीं होगा।।*



20 अगस्त के बाद ई शिक्षाकोष पर दिखेगा आवंटित जिला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link