Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

NDD Campaign 2026: स्कूलों को ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करनी होगी Albendazole सेवन की जानकारी

 NDD Campaign 2026: स्कूलों को ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करनी होगी Albendazole सेवन की जानकारी

लखनऊ। National Deworming Day (NDD) Campaign 2026 के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को Albendazole की गोली खिलाने के बाद इसकी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। स्कूल स्तर से यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।


ऐसे करें ई-कवच पोर्टल पर Login

विद्यालय के यू-डाइस से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-कवच पोर्टल पर Login करना होगा।


ई-कवच पोर्टल


यदि Password याद नहीं है तो Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके नया Password बनाया जा सकता है और फिर Login किया जा सकता है।


NDD Campaign 2026 में ऐसे करें Entry

Login करने के बाद पोर्टल के पहले पेज पर दाईं ओर यूजर का नाम दिखाई देगा। इसके पास Search का विकल्प मिलेगा। Search पर क्लिक करने के बाद NDD CAMPAIGN 2026 दिखाई देगा।


इसके बाद NDD CAMPAIGN 2026 पर क्लिक करें। यहां नीले रंग का ADD NEW RECORD बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही विद्यालय से संबंधित विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसमें स्कूल में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या भी दिखाई देगी।


इसके बाद दिए गए संबंधित कॉलम में जानकारी भरनी होगी। इसमें मुख्य रूप से National Deworming Day की तारीख (14 अगस्त) तथा उस दिन Albendazole की गोली का सेवन करने वाले कितने छात्र और कितनी छात्राओं की संख्या दर्ज करनी होगी।


विद्यालयों को सलाह है कि पोर्टल पर जानकारी दर्ज करते समय छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या के अनुसार ही Data Entry करें और Entry पूरी करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह Verify कर लें।

NDD Campaign 2026: स्कूलों को ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करनी होगी Albendazole सेवन की जानकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link