Teacher Bharti 2026: इस राज्य के सरकारी स्कूलों में निकली 15 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से शुरू
दिल्ली। सरकारी स्कूल में टीचर के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्राइमरी और हाई स्कूल में सरकारी शिक्षक के कुल 15 हजार पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में अगर आप सरकारी टीचर के भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट schooleducation.karnataka.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बता दें, यह भर्ती कर्नाटक के प्राइमरी और हाई स्कूल में निकली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होने के बाद वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
भर्ती संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, पदानुसार भर्ती संबंधित विवरण की जानकारी नीचे दी गई है।

