Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 14, 2026

अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निखरेंगे बच्चे

 लखनऊ। प्रदेश के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल में भी खिलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बनाए जा रहे 52 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय परिसर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं का चयन भी कर दिया गया है।



बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में पांच-पांच हजार रुपये की खेलकूद सामग्री खरीदी गई है। दूसरी तरफ जिला, मंडल व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग प्रदेश में नए बन रहे 52 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के परिसर में खाली जमीन पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएगा।


प्रदेश के 52 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में बनेंगे मिनी स्टेडियम


बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव शंभू प्रसाद ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे पत्र में बताया है कि निर्माण के लिए सीएंडडीएस, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूपी आवास एवं विकास परिषद, यूपी समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग व यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।


वे समय से इनका निर्माण सुनिश्चित कराएं और हर तीन महीने में इसकी समीक्षा कर शासन को अवगत कराएं। 26 जिलों में बनने वाले तीसरे सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय तक के निर्माण के लिए भी उपरोक्त कार्यदायी संस्थाओं को नामित किया गया है।

अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निखरेंगे बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link