Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 13, 2026

14 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन के संबंध में।

 कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती

पत्रांक—स0शि030 / हिन्दी दिवस / 1198 / 2026-27, दिनांक—11.09.2026


समस्त, खण्ड शिक्षा अधिकारी,

श्रावस्ती।


विषय— 14 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन के संबंध में।

विदित है कि प्रतिवर्ष 14 सितंबर की तिथि को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर इस वर्ष भी जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों/के०जी०बी० में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं जागरूकता उत्पन्न करने तथा छात्रों में हिंदी भाषा के समृद्ध साहित्य एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उक्त विषयक में आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयों में हिंदी दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित कराएं।


इस अवसर पर निम्न गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं—

● प्रार्थना सभा में हिंदी दिवस के महत्व पर बच्चों को जानकारी प्रदान की जाए।


● बच्चों द्वारा हिंदी भाषा एवं राष्ट्रभाषा/राजभाषा संबंधी विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए जाएं।


● हिंदी कविता पाठ, कहानी वाचन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाए।


● बच्चों के लिए सुंदर लेख/श्रुतलेख/शब्द ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाए।


● हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों एवं कवियों के जीवन एवं कृतित्व से बच्चों को परिचित कराया जाए।


● विद्यालय में हिंदी भाषा के महत्व एवं उपयोगिता पर पोस्टर, स्लोगन एवं चार्ट तैयार कराए जाएं।


● बच्चों को दैनिक जीवन में शुद्ध एवं सरल हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए।


● शिक्षकों द्वारा हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के संबंध में बच्चों को प्रेरणादायी जानकारी दी जाए।


● विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र/पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाए।


अतः दिनांक—14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों/गतिविधियों का फोटो एवं संक्षिप्त विवरण विद्यालय में सुरक्षित रखा जाए तथा 02 यू०ट्यूब चैनल की फोटो एवं 01 मिनट का वीडियो क्लास ग्रुप नं०-9839601217 पर उसी तिथि को अपराह्न 03.00 बजे तक उपलब्ध कराई जाए।


<br>

(आकांक्षा रावत)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

श्रावस्ती।


प्रतिलिपि— निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।


राज्य परियोजना निदेशक, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ।

जिलाधिकारी महोदय, श्रावस्ती।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय, श्रावस्ती।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

श्रावस्ती।



14 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन के संबंध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link