पीलीभीत: अब परिषदीय स्कूलों school में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने की दिशा में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व pilibhit tiger reserve ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची मांगी है।
प्रशिक्षण की रूपरेखा
तराई के पीलीभीत जनपद में साल, सागौन, चीड़ के पेड़ों का जंगल है। वर्ष 2014 में घोषित पीलीभीत टाइगर रिजर्व pilibhit tiger reserve के जंगल के किनारे गांवों के लोगों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ईको टूरिज्म स्पाट चूकाबीच और सप्त सरोवर पर महिला स्वयं सहायता समूह लोगों को सेवाएं दे रहा है। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के परिषदीय स्कूलों school में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने की ट्रेनिंग traning देने का फैसला लिया है।
शिक्षकों का चयन
प्रत्येक ब्लाक से चालिस शिक्षकों Teacher’s की सूची बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag से मांगी गई है। इस तरह जिलेभर से कुल 280 शिक्षक Teacher चयनित किए जाएंगे। सूची मिलने के बाद प्रशिक्षण training की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को मास्टर ट्रेनर्स के तौर पर तैयार किया जाएगा, जो बाद में अपने-अपने ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से बच्चों में जागरुकता आएगी। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag से शिक्षकों Teacher’s की सूची मांगी गई है। इन सभी को एक दिनी मानव-वन्यजीव संरक्षण रोकने की दिशा में ट्रेनिंग दी जाएगी।
