उपस्थिति विवरणी समय पर नहीं देने से वेतन भुगतान में हो रही देरी
सीवान. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के रात्रि प्रहरियों तथा उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय परिचारी की उपस्थिति विवरणी समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है. इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा, सिवान ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि
संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा समय पर उपस्थिति विवरणी उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. इसके कारण संबंधित कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित विद्यालयों से उपस्थिति विवरणी समेकित कर निर्धारित प्रपत्र में समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि वेतन भुगतान के लिए ससमय अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.
