Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

पीसीएस 2025 का साक्षात्कार 28 सितंबर से होगा

पीसीएस 2025 का साक्षात्कार 28 सितंबर से होगा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 28 सितंबर से 24 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यदिवसों में दो पालियों सुबह 9:30 बजे से एवं दो बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी 22 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑथेटिकेशन प्रक्रिया पूरी करते हुए साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।


परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी आवश्यक अभिलेखों के साथ नियत तिथि को प्रथम सत्र के लिए सुबह आठ बजे एवं द्वितीय सत्र के लिए 12.30 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी अंकतालिकाओं/उपाधि एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ अवश्य लाएं। साक्षात्कार 28, 29 व 30 सितंबर और एक, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर को कराए जाएंगे।



पीसीएस 2025 का साक्षात्कार 28 सितंबर से होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link