Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

परीक्षा लेते वक्त शिक्षिका की मौत हुई

परीक्षा लेते वक्त शिक्षिका की मौत हुई

कन्या मध्य विद्यालय पतसंडा में गुरुवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।



घटना के बाद विद्यालय परिसर में शोक है। बताया जाता है कि दोपहर करीब 2:30 बजे तक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन


परीक्षा चल रही थी। प्रियंका कुमारी बच्चों की परीक्षा ले रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे कक्षा में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका कुमारी चरका पत्थर, सोनो निवासी मुरलीधर वर्णवाल की पुत्री एवं झाझा निवासी सुरेश वर्णवाल की पत्नी थीं। शिक्षिका की


मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्राचार्य निरंजन समेत अंशु माला, रीता कुमारी, सुजाता तिवारी, राजवंश केशरी, राजीव वर्णवाल सहित सभी शिक्षक स्तब्ध रह गए।


सूचना मिलने पर बीडीओ सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। दुख की इस घड़ी में प्रशासन और शिक्षा विभाग परिजनों के साथ खड़ा है। विभाग से मिलने वाले सभी विधिसम्मत लाभपरिजनों को दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

परीक्षा लेते वक्त शिक्षिका की मौत हुई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link