Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

जर्जर सरकारी स्कूल के वीडियो पर मुकदमा, सपा ने दी चुनौती

 जर्जर सरकारी स्कूल के वीडियो पर मुकदमा, सपा ने दी चुनौती

प्रयागराज। कौकरोच जनता पार्टी के सदस्य छात्र गौरव भारती उर्फ गौरव कुमार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की है। मामला फर्रुखाबाद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से जुड़ा है।





याचिका के अनुसार, फर्रुखाबाद के सरकारी प्राथमिक स्कूल की स्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। याची ने गिरफ्तारी और उसके बाद होने वाली आपराधिक कार्रवाई से सुरक्षा की भी मांग की है।


गौरव भारती उर्फ गौरव कुमार की याचिका में गत 19 अगस्त को बीएनएस की धारा 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई है।


याचिका में तर्क दिया गया है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों को सही मान भी लिया जाए तो मामले में अपराध के आवश्यक तत्व स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसी आधार पर एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई है।


याची के अधिवक्ताओं के अनुसार मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।

जर्जर सरकारी स्कूल के वीडियो पर मुकदमा, सपा ने दी चुनौती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link