Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

छुट्टी न मिलने पर शिक्षिका के पति ने दिया धरना

 छुट्टी न मिलने पर शिक्षिका के पति ने दिया धरना

बच्चे की तबीयत खराब, छुट्टी न मिलने पर शिक्षिका के पति ने दिया धरना

इकोना। बच्चे की तबीयत खराब होने के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने से नाराज शिक्षिका के पति ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने शिक्षिका को सीएल (Casual Leave) दिए जाने की मांग की।



मामला इकोना ब्लॉक के ग्राम मध्या नगर मनोहरपुर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त सहायक शिक्षिका से जुड़ा है। खबर के अनुसार शिक्षिका का तीन वर्षीय बच्चा कई दिनों से बीमार चल रहा है। बच्चे की देखभाल के लिए शिक्षिका ने छुट्टी की आवश्यकता जताई थी।


शिक्षिका के पति विकास सक्सेना बच्चे को लेकर खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी इकोना अमित कुमार के पास पहुंचे और सीएल का प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी दिलाने की मांग की। हालांकि, सीएल नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए वह शुक्रवार को बच्चे के साथ BEO कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।


धरने पर बैठे शिक्षक के पति ने बताया कि बच्चे की तबीयत लगातार खराब है और पत्नी को सीएल देने के लिए पहले भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। उनके अनुसार, उक्त प्रार्थना पत्र को कागज अपूर्ण होने का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया गया था।


काफी देर तक धरना देने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे की बीमारी के चलते शिक्षिका को छुट्टी की आवश्यकता है और विभाग को मामले में मानवीय आधार पर विचार करना चाहिए।


मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।





छुट्टी न मिलने पर शिक्षिका के पति ने दिया धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link