Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

अभद्र टिप्पणी, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप… शिक्षक पर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

प्राथमिक विद्यालय पंडरी के सहायक अध्यापक निलंबित



अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने का आरोप है। जांच में आरोप प्रथम दृष्टा पुष्ट पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई की। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, साक्ष्यों और उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टा सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायतों को भी शामिल किया गया। शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने तथा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने का आरोप लगाया गया है। अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या समय से पहले स्कूल छोड़ने का भी आरोप ह

ब्लैकमेलिंग और विभागीय हस्तक्षेप के आरोप

शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। विभागीय अभिलेखों व सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप भी है।

अभद्र टिप्पणी, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप… शिक्षक पर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link