Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 19, 2026

नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार शिक्षिका से सोने की चेन लूटी

Shamli News: नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार शिक्षिका से सोने की चेन लूटी

बाबरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर में तैनात स्कूटी सवार शिक्षिका दुर्गा देवी से मंगलवार दोपहर रायपुर-मोर माजरा मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट ली।

शिक्षिका दुर्गा देवी ने बताया विद्यालय की छुट्टी के बाद वह स्कूटी से थानाभवन स्थित अपने घर जा रही थीं। रायपुर-मोर माजरा के बीच ईख के खेत से तीन नकाबपोश बदमाश निकले और चलती स्कूटी पर डंडा मारा। इस दौरान शिक्षिका लड़खड़ाते हुए स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई।


बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। शिक्षिका के शोर मचाने पर पीछे से स्कूल वैन को आता देखकर बदमाश गन्ने के खेत में घुसकर भाग गए। शिक्षिका ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

जांच अधिकारी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।


नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार शिक्षिका से सोने की चेन लूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link