Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 24, 2026

नवोदय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, पिटाई के बाद कक्षा 8 का छात्र लापता

नवोदय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, पिटाई के बाद कक्षा 8 का छात्र लापता

भरथना/इटावा। जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार रात कथित पिटाई के बाद कक्षा 8 का एक छात्र लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस और अभिभावकों को सूचना दी।


मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम काव्या सी., प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, छात्र की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


दो सीनियर छात्रों को विद्यालय से निकाला

विद्यालय प्रबंधन ने मामले में कक्षा 11 के दो छात्रों को निष्कासित कर दिया है। घटना की जांच के लिए एक समिति भी गठित की गई है। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।




अभिभावक ने लगाया रैगिंग का आरोप

लापता छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि विद्यालय में सीनियर छात्र अक्सर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट करते हैं और उनकी रैगिंग लेते हैं। उनके अनुसार मंगलवार रात भी ऐसी घटना हुई। सुबह गिनती के समय छात्र नहीं मिला तो विद्यालय प्रबंधन ने घटना की जानकारी दी।


प्राचार्य डॉ. सुमन तोमर के अनुसार, बुधवार को सुबह करीब चार बजे छात्र के परिसर में दिखाई नहीं देने की जानकारी मिली। परिसर में तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजन को सूचना देने के साथ ही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।


पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नवोदय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, पिटाई के बाद कक्षा 8 का छात्र लापता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link