Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 24, 2026

छात्रा की पिटाई के बाद स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा

मीनापुर में छात्रा की पिटाई के बाद स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा




जानकारी के शिक्षक पर हमला कर दिया। महिला शिक्षक ने गिड़‌गिड़ाते हुए मदद मांगी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। शिक्षक को गाड़ी में बैठा कर ले जाने के लिए खींचने लगे। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से शिक्षक को छोड़ा गया।


दूसरी ओर जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि वे जनता दरबार में थे और छात्रा उनकी चचेरी बहन है। घटना की जानकारी मिलते ही वे स्कूल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया,


जिसके बाद उन्होंने एक थप्पड़ मारा। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल के निदेशक ने मामला शांत करने के लिए कुछ थप्पड़ मारने की सलाह उन्हें फोन पर दी थी।


जिला पार्षद ने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप राजनीतिक साजिश हैं, जो उनके छवि को धूमिल करने के लिए की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल के निदेशक स्कूल से लगभग 300 फीट की दूरी पर अंडा फार्म चलाते हैं, जिससे कक्षा में बदबू आती रहती है।


छात्रा की पिटाई के बाद स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link