Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 24, 2026

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती

लखनऊ, प्रसं। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खाली पदों को भरने के लिए सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है।





बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी एडेड जूनियर हाईस्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बीएसए के माध्यम से आगामी छह महीने में रिक्त होने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा दें। आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, बस्ती और चित्रकूट मंडल के स्कूलों का पांच अक्तूबर तक, देवीपाटन, अयोध्या,गोरखपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ मंडल के स्कूलों का छह अक्तूबर और मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर व वाराणसी मंडल के जिलों के स्कूलों का सात अक्तूबर तक खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। एडी (बेसिक) मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि रिक्त पदों का ब्योरा भेजा जाए।

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link