Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 24, 2026

एरियर भुगतान में भेदभाव का आरोप, शिक्षकों में आक्रोश

एरियर भुगतान में भेदभाव का आरोप, शिक्षकों में आक्रोश

प्रखंड के नियोजित और विशिष्ट शिक्षक जो बीपीएससी से चयनित होकर प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें विशिष्ट बनने के समय का एरियर अब तक नहीं मिला है।



एरियर भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रधान शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। प्रधान शिक्षक अशोक कुमार सहित अन्य ने बताया कि रजौली में एक विशेष संघ के माध्यम से बिल बनाकर जिला स्थापना कार्यालय को भेजा जाता है, तभी एरियर का भुगतान होता है। सवाल उठ रहा है कि जब भुगतान संघ के माध्यम से हो रहा है तो प्रखंड शिक्षा कार्यालय की भूमिका क्या रह जाती है।


एक विशेष संघ के बिल पर भुगतान करने का लगाया आरोप


शिक्षकों का कहना है कि जब वे एरियर का मांग पत्र देने प्रखंड कार्यालय गए तो वहां के कर्मी ने कहा कि जिला स्थापना से मांग आने पर ही प्रखंड से एरियर का मांग पत्र भेजा जाएगा। इससे सभी प्रधान शिक्षक चिंतित और निराश हैं। आरोप है कि जो प्रधान शिक्षक उक्त संघ से जुड़े हुए हैं, उनका एरियर भुगतान कर दिया गया है, जबकि अन्य का लंबित है। इससे प्रधान शिक्षकों में दोहरी नीति को लेकर आक्रोश है।

एरियर भुगतान में भेदभाव का आरोप, शिक्षकों में आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link