वंशीधर ने महिलाओं का किया अपमान
-जदयू प्रदेश प्रवक्ता व विधान - पार्षद डा. भारती मेहता तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता एवं बिहार - राज्य महिला आयोग की पूर्व - अध्यक्ष अंजुम आरा ने विधान - पार्षद वंशीधर व्रजवासी पर -- महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। दोनों ने कहा कि व्रजवासी को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
जिला जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने - बताया कि जदयू प्रदेश प्रवक्ता ई. अभिषेक कुमार झा ने 66 सरकारी विद्यालयों में लगाए गए वाटर प्यूरीफायर की लागत, -सप्लाई आर्डर, बिल, भुगतान - वाउचर और गुणवत्ता प्रमाण-पत्र - सार्वजनिक करने की मांग की है। इसका जवाब देने के बदले - महिलाओ पर टिप्पणी कर रहे - है। डा. मेहता ने नीतीश कुमार के महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के प्रश्न को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। यहां पार्टी के जिला प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य, सोनी सुधा चौधरी, जानकी श्रीवास्तव, रंजना पटेल, मीना सर्राफ, , तिवारी, अनुपमा सावित्री देवी राम सिंह, बीनते जहरा, रेखा सोनी आदि शामिल रही।

