Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 24, 2026

शिक्षकों के कक्षा में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक

 शिक्षकों के कक्षा में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक


राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में संचालित 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे. ये अधिकारी विद्यालय को गोद लेकर उसकी शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और शिक्षण व्यवस्था की निगरानी करेंगे. इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी किया जा चुका है. बुधवार को शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित आभासी बैठक में मॉडल स्कूलों की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी.


 बैठक में सभी जिलों के डीइओ एवं विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शिक्षकों के कक्षा में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. शिक्षक अपना मोबाइल संदूक में रखकर ताला लगा सकेंगे, जिसकी चाबी उनके पास रहेगी. पहली कक्षा समाप्त होने और दूसरी कक्षा शुरू होने के बीच मिलने वाले समय में वे जरूरी फोन कॉल या संदेश देख सकेंगे. इसका उद्देश्य कक्षा में शिक्षकों का पूरा ध्यान पठन-पाठन पर केंद्रित करना है.

शिक्षकों के कक्षा में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link