प्रयागराज। डीएलएड 2017 के लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को अब जल्द अंक पत्र मिलेंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को प्रमाणपत्र वितरण के लिए पत्र लिखा है। अभ्यर्थी कई महीने से अंकपत्र (प्रमाणपत्र) दिए जाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में ये अभ्यर्थी टीईटी 201 की परीक्षा में आवेदन कर सकेंगे।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पत्र में लिखा है कि डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2017 के समस्त सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। उनके अंक पत्र वेबसाइट पर अपलोड हैं। संवाद

