Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 29, 2021

शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

 झांसी। प्रेमनगर निवासी एक प्राइवेट शिक्षक की बल्लमपुर में झांसी-मुंबई लाइन पर किसी ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



प्रेमनगर थाना के बल्लमपुर निवासी रामसेवक प्रजापति (45) पुत्र शंकर परिवार के साथ एक किराए के मकान पर रहते हैं। आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोजाना भोर में वह मार्निंग वॉक को अकेले ही जाते हैं। मंगलवार भोर भी वह रोजाना की तरह सैर को निकले थे। जैसे ही वह घर के पास स्थित झांसी-मुंबई रेलमार्ग को क्रास करने पहुंचे तभी एक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनको काफी गंभीर चोट आ गई। मौके पर उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर रणविजय सिंह के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से उनको काफी चोट आ गई थी। इसी वजह से उनकी मौत है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link