लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें एक अपर पुलिस अधीक्षक और 5 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जारी सूची के मुताबिक बरेली में एएसपी सुशील कुमार को एटीएस में एएसपी बनाया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षकों में लोकायुक्त में तैनात आलोक सिंह, अभिषेक कुमार सिंह और कुलदीप तिवारी को भी एटीएस में तैनाती दी गई है। धीरेंद्र प्रताप सिंह को उन्नाव जिले में डीएसपी के पद पर तैनाती दी गई है। धीरेंद्र अभी तक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात थे। वहीं उमेश चंद्र पांडेय का पूर्व में मुख्यालय से इटावा किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। ब्यूरो

