Primary ka master-स्कूल खाली, 67 शिक्षक घर बैठे ले रहे वेतन
महोबा जिले के कई परिषदीय विद्यालय बिना शिक्षकों के ही संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को अन्य स्कूलों से बुलाकर कक्षाएं संचालित की जा रही है। वहीं 67 शिक्षक घर बैठे वेतन पा रहे हैं। यह शिक्षक छह माह पूर्व अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत आए थे जिनका अब तक विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका है। एक सितंबर से प्राथमिक तो खुल गए हैं।
शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगाकर घर चले जाते है। बताते चलें कि जिले के 849 परिषदीय विद्यालयों में 93,600 बच्चे पंजीकृत हैं। पटल सहायक रघुवीर ने बताया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत आए 67 शिक्षकों को बिना शिक्षण कराए ही प्रतिमाह लगभग 37 लाख 34 हजार 740 रुपये का वेतन पर खर्च हो रहा है।

