औरैया। जिले में स्थानांतरित होकर आए सात शिक्षकों की काउंसलिंग बीएसए कार्यालय पर कर स्कूल आवंटित किए गए। करीब 300 शिक्षक अंतरजनपदीय में स्थानांतरित होकर आए हैं। इनमें से सिर्फ सात की काउंसलिंग हुई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि परिषद से दिशा-निर्देश पर शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अभी सात शिक्षकों की सूची शासन से मिली है।
जिनकी बुधवार को काउंसिलिंग की गई। बताया कि अभिलेखों की जांच कर इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए हैं। बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि जिन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए हैं, उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

