Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 29, 2021

4422 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन

4422 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन 

प्रयागराज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की 22 परियोजनाओं के अंतर्गत नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास भी मोबाइल होगा.लखनऊ में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल वितरण की शुरुआत की। यहां विकास भवन तथा अन्य स्थानों पर इसका सीधा प्रसारण किया गया।



पूरे प्रदेश में 123000 कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिए गए। इसी क्रम में प्रयागराज में 4422 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहरी बाल विकास परियोजना से जुड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किए गए। वहीं मेजा, उरुवा और मांडा में विधायक नीलम करवरिया ने मोबाइल वितरित किए। कोरांव में विधायक राजमणि कोल, सोरांव में डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने मोबाइल वितरित किए। अन्य ब्लॉक में भी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिए गए। मोबाइल मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। उनका कहना था कि अभी उन्हें 30 से 35 रजिस्टर बनाने पड़ते हैं। मोबाइल मिल जाने से इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

4422 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link