इविवि: शिक्षकों के 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती के लिए 28 सितंबर (मंगलवार) को विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया और इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के चार पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

