मंझनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बच्चों व अभिभावकों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इसमें बच्चे व अभिभावक के नाम के अलावा बैंक डिटेल ऑनलाइन फीड किए जा रहे हैं। फीडिंग का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए, इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है। फीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद शासन की ओर से जिले के एक लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1056 रुपये के हिसाब से 19 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। शासन ने जूते के लिए 135 रुपये, मोजा के लिए 21, बैग के लिए 100 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये व दो जोड़ी ड्रेस के लिए 600 रुपये निर्धारित किया हैं।

