बिना शिक्षकों के संचालित हैं स्कूल
पनवाड़ी। विकास खंड पनवाड़ी के जूनियर विद्यालय रिवई, चौका, अमानपुरा, प्राथमिक विद्यालय रिछा बगैर शिक्षकों के ही संचालित हो रहे हैं। ग्राम रिवई के जूनियर स्कूल में दो वर्ष से बगैर शिक्षको के स्कूल के चल रहा है, यहां 50 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जूनियर स्कूल ग्राम पंचायत चौका जहां मार्च 2021 से कोई शिक्षक नहीं है। 113 बच्चे पंजीकृत हैं।
जूनियर स्कूल अमानपुरा मार्च 2021 से शिक्षक नहीं है बच्चो की संख्या है 69 है। प्राथमिक विद्यालय रिछा में सात माह से शिक्षक नहीं है, जहां 155 बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में कही अनुदेशक तो कहीं शिक्षा मित्र को दूसरे स्कूल से बुलाया जा रहा है। से खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार बताया कि शिक्षकों की समस्या को लेकर विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। (संवाद)

