Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 29, 2021

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय फिर बढ़ेगा

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय फिर बढ़ेगा 

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर । उनका मानदेय एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोषण अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने पहले मैंने कहा था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बकाए का भुगतान किया जाए। विभाग ने जो कार्रवाई की, उसे लोगों ने बढ़ा हुआ मानदेय समझा। ये तो पिछला वाला था।


अभी सरकार उनको और भी देने जा रही है। 1.23 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन और 1.87 लाख इन्फेन्टोमीटर वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्मार्ट फोन से ये कार्यकत्रियां स्मार्ट बनेंगी। इससे शिशु-मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। योगी ने कहा कि चार साल पहले यही कार्यकत्रियां धरना-प्रदर्शन के लिए बदनाम थीं लेकिन मैं आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, एएनएम की ताकत को जानता था। हमने इस ताकत को कोरोना के दौरान आजमाया और उत्तर प्रदेश का मॉडल पूरे विश्व में सराहा गया। आंगनबाड़ी कर्मियों ने कोरोना से जिताया

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय फिर बढ़ेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link