Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 1, 2021

राशन नहीं मिला तो बंद हो सकता है एमडीएम, 1 सितम्बर से स्कूल में नहीं बना मिड डे मील

 ककोर (औरैया)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने राशन वितरण कराने की मांग की।


महासंघ के जिला संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी के नेतृत्व में एडीएम रेखा एस चौहान को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 24 अगस्त से पूर्व माध्यमिक और एक सितंबर से प्राथमिक स्कूल में एमडीएम बन रहा है। जबकि अभी तक स्कूलों को शासन द्वारा राशन नहीं भेजा गया है। इससे प्रधानाध्यापकों के सामने भोजन बनवाने में समस्या आ रही है। यही स्थिति रही तो जल्द ही एमडीएम बनना बंद हो सकता है। शिक्षक नेताओं के ने बीएसए को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

एडीएम व बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना, अतुल त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

राशन नहीं मिला तो बंद हो सकता है एमडीएम, 1 सितम्बर से स्कूल में नहीं बना मिड डे मील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link