Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 1, 2021

विद्यालय से कब्जा हटवाकर लगाया गया ताला

 विद्यालय से कब्जा हटवाकर लगाया गया ताला 

पीडीडीयू नगर / नौगढ़। चपरासी की नौकरी न मिलने पर पिछले दस सालों से माध्यमिक विद्यालय, जयमोहनी पर कब्जा कर चुके डहरू कोल और उसके परिवार को बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कब्जा हटवाते हुए विद्यालय के भवन पर ताला लगवा दिया। अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में विद्यालय के भवन पर कब्जे की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर कब्जा हटवाने का आदेश एसडीएम को दिया था।



विकास खंड के माध्यमिक विद्यालय जयमोहिनी के एक भवन पर गांव के ही डहरू कोल ने दस वर्षों से कब्जा कर लिया था। सूत्रों के अनुसार विद्यालय में चपरासी की नौकरी न मिलने से नाराज होकर उसने कब्जा किया था।


अमर उजाला ने 13 सितंबर को 'चपरासी की नौकरी नहीं मिली तो विद्यालय भवन पर जमाया कब्जा' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम संजीव सिंह ने नौगढ़ एसडीएम डॉ. अतुल कुमार को कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। एसडीएम ने डहरू कोल भवन खाली करने के लिए समय दिया था।


इसके बावजूद भी उसने भवन खाली नहीं किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार लालता प्रसाद ने डहरू और उसके परिवार को विद्यालय भवन से बाहर करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराकर कमरो में ताला लगाने के बाद चाबी एबीएसए अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया।


डहरू के अनुसार विद्यालय भवन का निर्माण इस शर्त पर हुआ था कि विद्यालय बनने के बाद परिवार के एक सदस्य को चपरासी की नौकरी दी जाएगी। इसलिए उसने कब्जा किया था।

विद्यालय से कब्जा हटवाकर लगाया गया ताला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link