Primary ka master-स्कूल में बच्चों के साथ में मनाया जन्मदिन
औरैया। होम्योपैथी चिकित्सक के पुत्र ने अपना जन्मदिन गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों को मिठाई व उपहार भी वितरित किए। उपहार व मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्य एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ओमवीर सिंह व डॉ. पूजा सिंह ने अपने पुत्र युवराज का जन्मदिन गोशाला रोड स्थित मूकबधिर विद्यालय के निर्धन
बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपहार व मिठाई आदि पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान स्कूली बच्चे उत्साहित दिखे। इस मौके पर सुमन यादव, रमन पोरवाल, भीमसेन सक्सेना, रामप्यारी, ज्ञान सक्सेना, राजा बेटी, राकेश कुमार गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, आनंद गुप्ता डाबर, रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता, बबिता, मीरा गुप्ता, लक्ष्मी विश्नोई, क्षमा सोनी, मधु शर्मा, सुमन पोरवाल, प्रतिभा सोनी आदि मौजूद रहीं।

