लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा।
मोर्चा अध्यक्ष वीपी मिश्रा एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त जिलों में मोर्चा पदाधिकारियों ने सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा था। अब बड़ा आंदोलन होगा। एक सप्ताह में इसकी रूपरेखा तैयार कर घोषणा कर दी जाएगी। ब्यूरो

