सर्पदंश से हुई शिक्षक की मौत
कुंडा । मीरपुरबनोही गांव निवासी सौताराम मिश्रा (54) इंटर कालेज में शिक्षक थे। बुधवार की रात में वह अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें कुंडा सीएचसी ले आए। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शोक में इंटर कॉलेज मीरपुर बनोही बंद कर दिया गया। पूर्व प्रधान एवं प्रधानाचार्य बलदेव प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान राकेश सरोज, पूर्व प्रधान अमरेश, महेंद्र, शिवराज आदि निधन पर शोक जताया.

