Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 1, 2021

डीआईओएस ने किया विद्यालय का निरीक्षण, लापता मिले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश

 बस्ती। कोरोना संक्रमण सामान्य होने के बाद जहां व्यवस्थाएं सामान्य हो रही। सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। वहीं तमाम शिक्षक ड्यूटी करने की बजाय बगैर किसी सूचना के ही लापता हो जा रहे।



इसकी शिकायत मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन काटने व जवाब देने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वे 23 सितंबर को श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य माया कुमारी और चतुर्थ श्रेणी राम कृष्ण यादव अनुपस्थित पाये गये।


वही प्रधानाचार्य माया कुमारी ने एक से चार सितम्बर तक अवकाश पर थी, लेकिन सीएल प्रार्थना पत्र किसी भी सक्षम अधिकारी का स्वीकृत नहीं था। प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर न होने के कारण छात्रा में को टीसी पर नहीं मिल पर रही है। प्रधानाचार्य ने प्रभारी प्रधानाचार्य को चार्ज में अलमारी की चाभी भी नहीं दी।

डीआईओएस ने किया विद्यालय का निरीक्षण, लापता मिले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link