Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 12, 2021

जिले के सभी 1570 परिषदीय स्कूल होंगे हाइटेक, 19 बिन्दुओं पर होगा कायाकल्प

 अमेठी)। जिले के सभी 1570 परिषदीय स्कूल सुविधा के मामले में जल्द ही निजी स्कूल जैसे ही नजर आएंगे। पूर्व में सुविधा के 14 बिंदु पर कराए गए कायाकल्प कार्य से इतर इस बार स्कूलों को 19 बिंदुओं पर अवस्थापना सुविधा से लैस किया जाएगा। शासन का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सभी स्कूलों को सुविधा से लैस करने को कहा है। कायाकल्प का कार्य पंचायतों को आवंटित राशि से होगा।



शासन का प्रयास परिषदीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का है। इस दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। पूर्व में कायाकल्प योजना के तहत बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों को सुविधाओं के 14 बिंदु से आच्छादित किया गया। शासन की कोशिश अब सभी स्कूलों को सुविधा के 19 बिंदु पर लैस करने की है।


पहले से जिन स्कूलों में सुविधा के 14 बिंदु पर काम हुआ है वहां भी पांच बिंदु पर काम किए जाएंगे। जिन पांच नए बिंदु पर काम होने हैं उनमें बालक-बालिका के लिए अलग-अलग प्रसाधन व मूत्रालय, किचन, बाउंड्रीवॉल व विद्युत संयोजन शामिल हैं। इस संबंध में शासन का आदेश मिलने के बाद बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है।

पत्र में पंचायतों को आवंटित राशि से स्कूलों को अवस्थापना की सुविधा से लैश कराने को कहा है। बीएसए ने स्कूलों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रबंध, बालिका व बालक के लिए पृथक-पृथक बालमैत्रिक प्रसाधन व यूरिनल कक्ष, यूरिनल कक्ष में नल से जलापूर्ति व टायलीकरण, श्यामपट, रसोई घर, स्कूल की रंगाई-पुताई, दिव्यांग के लिए सुलभ रैंप व रेलिंग, कक्षा-कक्ष में क्रियाशील विद्युत संयोजन, विद्युत संयोजन के साथ वायरिंग व विद्युत उपकरण तथा बाउंड्रीवॉल की व्यवस्था करने को कहा है। स्कूलों में अवस्थापना की सुविधा बढ़ने के बाद शिक्षकों को शिक्षण कार्य में आसानी होगी तो स्कूल भी बच्चों को भी इससे सहूलियत होगी।

बेहतर करने की कोशिश

बीएसए ने बताया कि जिले मे संचालित सभी स्कूलों को सभी सुविधाएं मुहैया करने की कोशिश के साथ पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। शिक्षण कार्य बेहतर होने से इस वर्ष परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या में इजाफा हुआ है।

जिले के सभी 1570 परिषदीय स्कूल होंगे हाइटेक, 19 बिन्दुओं पर होगा कायाकल्प Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link