Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 12, 2021

तमंचे दिखाकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से की लूटपाट

 बाह (आगरा)। शिकोहाबाद से बाइक पर बिजकौली आ रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक को रास्ते में अपाचे बाइक सवार बदमाश ने तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद बदमाश ने उनसे नगदी और अंगूठी लूट ली। आरोपी जाते समय बाइक की चाबी भी ले गए।



शिकोहाबाद के रहने वाले अशोक कुमार प्राथमिक विद्यालय बिजकौली में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह 8:30 बजे वह शिक्षण कार्य के लिए बिजकौली आ रहे थे। थाना नसीरपुर एक्सप्रेसवे के पुल के समीप बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।


आरोपी उनसे पूछताछ करने लगा और शिक्षक होने के प्रमाणपत्र मांगने लगा। इस बीच आरोपी उनके पर्स से 20 हजार रुपये, 12 ग्राम की अंगूठी और उनकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली। एसओ नसीरपुर विनय भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तमंचे दिखाकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से की लूटपाट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link