Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 12, 2021

जिले में बाढ़ व भारी बारिश से क्षतिग्रस्त स्कूलों की संवरेगी सूरत, बीएसए से शासन को भेजा स्कूलों की मरम्मत 3 करोड़ 16 लाख का का प्रस्ताव

 गोरखपुर : बाढ़ व भारी बारिश का कहर खत्म होने के साथ ही शासन ने क्षतिग्रस्त स्कूलों के भवनों को संवारने की कवायद शुरू कर दी है। बीएसए ने क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ 16 लाख का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।



बीएसए ने जिले में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित 263 स्कूलों के भवनों के क्षतिग्रस्त होने जो प्रस्ताव भेजा है, उनमें चहारदीवारी, फर्श मरम्मत, दीवार, शौचालय, खिड़की व दरवाजे का मरम्मत आदि शामिल है। भवनों की तात्कालिक मरम्मत के लिए शासन 1.50 लाख रुपये प्रति स्कूल सहायता देगा। बजट स्कूल में हुए नुकसान के आकलन के आधार पर तैयार किया है।


प्रस्ताव में शामिल ब्लाकवार स्कूल : बाढ़ व भारी बारिश से प्रभावित जिले में सर्वाधिक 38 स्कूल पिपरौली ब्लाक में है। जबकि पाली में चार, खजनी में आठ, कौड़ीराम में 18, कैंपियरगंज में 14, खोराबार में 22, जंगल कौड़िया में 16, बड़हलगंज में 25, बांसगांव में 34, सरदारनगर में तीन, नगर क्षेत्र में एक, चरगांवा में 11, ब्रह्मपुर में 35, बेलघाट में दो, उरुवा में नौ, गगहा में एक तथा भरोहिया में 22 स्कूल हैं।


बाढ़ से क्षतिग्रस्त 263 स्कूलों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। अब बारिश व बाढ़ का प्रकोप खत्म हो चुका है। ऐसे में धन अवमुक्त होते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।


आरके सिंह, बीएसएम


’>>बीएसए से शासन को भेजा स्कूलों की मरम्मत का प्रस्ताव


’>>मरम्मत के लिए प्रति स्कूल 1.50 लाख रुपये देगा शासन

जिले में बाढ़ व भारी बारिश से क्षतिग्रस्त स्कूलों की संवरेगी सूरत, बीएसए से शासन को भेजा स्कूलों की मरम्मत 3 करोड़ 16 लाख का का प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link