Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 12, 2021

शिक्षक की नौकरी छिनने के बाद दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए अयोध्या में होगा यज्ञ

 प्रतापगढ़ । शिक्षक की नौकरी छिनने के बाद दिवंगत हुए पांच हजार शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए



अयोध्या में 16-21 अक्तूबर के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के शिक्षामित्र भी प्रतिभाग करेंगे। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा है कि अयोध्या में 16-21 अक्तूबर के मध्य होने वाले यज्ञ में दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ी में आयोजित यज्ञ में महंत राजूदास नेतृत्व करेंगे। जिलाध्यक्ष ने जिले के शिक्षामित्रों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है। संवाद

शिक्षक की नौकरी छिनने के बाद दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए अयोध्या में होगा यज्ञ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link