पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन में शिरकत करने गए शिक्षक
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था मंगलवार को धड़ाम हो गई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सैकड़ों शिक्षक मंगलवार को बस और निजी वाहनों से लखनऊ रवाना हो गए। यहां शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चे पहुंचे लेकिन शिक्षक न होने के कारण घर लौट आए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेव मणि यादव के नेतृत्व में प्रत्येक ब्लॉक और नगर क्षेत्र से शिक्षक लखनऊ रवाना हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेव मणि ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ में आंदोलन किया जा रहा है। इसमें जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। नगर संयोजिका कल्पना राजौरिया ने बताया कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। आंदोलन में शामिल होने वालों में कमलकांत पालीवाल शिक्षकों ने बीएसए को बताईं समस्याएं दिनेश राजा, शिवा हाशिम, धीरेंद्र यादव, सलिल यादव सहित कई शिक्षक शामिल रहे। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक लखनऊ गए हैं। इसकी जानकारी हमें लगी है। हालांकि स्कूल सभी खुले हैं। शिक्षकों की उपस्थिति कम रही।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में आए शिक्षकों के एरियर भुगतान सहित शिक्षकों के पुराने लंबित एरियर भुगतान, अवशेष डीए, बोनस भुगतान एवं चयन वेतनमान की जमा पत्रावलियों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री उमाशंकर बघेल, विनीत यादव, कृष्णमुरारी यादव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र गौतम, दिलीप गोयल, शबीना कौसर, अजय कुमार, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, मोहनलाल, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
