Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 2, 2021

आवासीय विद्यालय में संविदा कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत

सौंधन सिहावली खरसफा स्थित आवासीय विद्यालय के संविदा कर्मी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आननफानन संविदा कर्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। संभल में निजी अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



कैला देवी थानाक्षेत्र के गांव सिहावली खरसफा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय है। इसमें गांव रुदायन के निवासी सत्यपाल (45) पुत्र रामदास संविदा कर्मी थे। वे विद्यालय में साफ-सफाई और रसोई का काम देखते थे। वे मंगलवार सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। मौजूद स्टाफ के लोग सौंधन के निजी अस्पताल में ले गए।


जहां से हालत गंभीर होने पर संभल रेफर कर दिया। वहां निजी चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आर्थिक सहायता करने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद


संविदा कर्मी की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक की पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतक के बच्चों की यदि उम्र 18 वर्ष से कम हुई तो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से अच्छादित किया जाएगा।


शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल



आवासीय विद्यालय में संविदा कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link