Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 2, 2021

माध्यमिक शिक्षा आयोग से चयनित टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति न देने के मामले में सीडीओ ने की जांच, जल्द नियुक्ति के दिए निर्देश

 सीडीओ ने चयनित अध्यापकों और डीआईओएस से ली जानकारी

उन्नाव माध्यमिक शिक्षा आयोग से चयनित टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति न देने और चयनित शिक्षकों के धरने पर बैठने के मामले की सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जांच की। डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर उन्होंने धरना दे रहे शिक्षकों से और डीआईओएस से जानकारी ली। सीडीओ ने जल्द नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं।



टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) व पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) में चयनित शिक्षकों का तीसरे दिन भी डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि आयोग से चयनित अध्यापक को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाए। उन्होंने 2016 के कला विषय के चयनित नौ


अध्यापकों को भी शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री देवस्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि जब तक जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं करा देते तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। बुधवार तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं होते तो शिक्षक कार्य बहिष्कार की अपील करेंगे। ज्ञानेंद्र सिंह, अमित अवस्थी व विनीता तिवारी मौजूद रहीं। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि जिले में 40 से अधिक तदर्थ शिक्षक हैं। इनके स्थान पर चयन बोर्ड से शिक्षकों का चयन किया गया है। इन्हें ज्वाइन कराने के साथ ही तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं तत्काल समाप्त हो जाएंगी। इसलिए चयन बोर्ड के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में विलंब हुआ है। सीडीओ को भी इसकी जानकारी दी है।

माध्यमिक शिक्षा आयोग से चयनित टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति न देने के मामले में सीडीओ ने की जांच, जल्द नियुक्ति के दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link