Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 19, 2024

पश्चिमी यूपी में मतदाताओं को आज मिलेगी गर्मी से राहत

 लखनऊ। पश्चिमी यूपी के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी के जिन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होने जा रहा है, वहां पर शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं। ऐसे में तपती दोपहरी में बेहाल हो रहे लोग कुछ – महसूस कर सकते हैं।



मौसम विभाग का पूर्वानुमान-बादलों की आवाजाही के बीच पड़ेंगी फुहारें, प्रयागराज सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 42.2


वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसमें चार डिग्री तक की वृद्धि रही। प्रयागराज 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। आगरा में 41.8 डिग्री सेल्सियस और बुलंदशहर में 41 डिग्री रहा दिन का पारा। कानपुर, इटावा, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, बस्ती, झांसी और हमीरपुर

में भी पारा 40 या इससे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में सामान्य से कम रहा है। लखीमपुर खीरी में 24 डिग्री, फतेहगढ़ में 25.2, बुलंदशहर में 24 डिग्री रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 20 से अधिक ही रहा।



अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्वी ईरान व अफगानिस्तान के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बढ़ गए हैं। इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश क कुछ हिस्से प्रभावित होने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्त र से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी में मतदाताओं को आज मिलेगी गर्मी से राहत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link